फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजामंडी चौराहे पर काटा 40 साल पुराना पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड स्थित राजामंडी चौराहे पर 40 साल पुराना हरा-भरा पेड़ काट दिया गया। सीईसी की मंजूरी के बिना काटे गए पेड़ के मामले में वन विभाग से मेट्रो कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

साईं मंदिर के पास राजा की मण्डी बस स्टैंड के सामने, सरकारी भूमि पर 40 वर्ष पुराने हरे-भरे पेड़ को बिना किसी अनुमति के काट दिया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने आरोप लगाया कि 5 दिन पहले प्रदर्शन के दौरान यह पेड़ मौजूद था, लेकिन अब काट दिया गया है। काटे गए पेड़ के तने की गोलाई लगभग 155 सेंटीमीटर है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में मेट्रो कर्मचारियों ने नियम-कायदों को ताक पर रखकर इस पुराने धरोहर रूपी वृक्ष को धराशायी कर दिया। इस मामले में वनाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई गई है। संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी की मांग की है। इससे पहले सीएम ग्रिड के काम में दिल्ली गेट पर 100 साल पुराने पीपल के पेड़ को काट दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें