कासगंज। संकट की घड़ी में भी राशन डीलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वे शासन से निर्धारित राशन में कटौती कर रहे हैं। इसी के चलते प्रशासन ने तीन डीलरों पर कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
सहावर के ग्राम कनोई की कोटा डीलर प्यारबानो की दुकान का जिलापूर्ति अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीलर बांट माप सत्यापित नहीं पाए गए। इस पर कोटेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा डीलर के घटतौली करने व कार्ड धारकों से दुर्व्यवहार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गंजडुंडवारा के ग्राम नवाबगंज नगरिया के डीली जय प्रकाश के घटतौली किए जाने का मामला सामने आया। इसके आधार पर डीलर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सिंकदरपुर वैश्य के ग्राम मनोरा के डीलर राजपाल ने भी राशन वितरण में घटतोली की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद डीलर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
राशन डीलर शासन से निर्धारित मात्रा में राशन का वितरण करें। घटतौली किए जाने का मामला सामने आने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-सत्यवीर सिंह, डीएसओ