फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के 40 कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में चिकित्सा से जुड़ी व्यवस्थाएं संभालने वाले ए-स्क्वायर कंपनी के 40 कर्मचारियों को चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने के चलते कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल मैनपुरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी के चलते शासन के निर्देश पर ए-स्क्वायर कंपनी की तरफ से 40 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया आदि कर्मचारियों की तैनाती है। ये कर्मचारी इमरजेंसी से लेकर इंडोर तक की व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। यही नहीं कोविड जांच से लेकर टीकाकरण में भी सहयोग कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी इनके मानदेय की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग बताते हैं कि इन कर्मचारियों की तैनाती सीएमओ के माध्यम से की गई है। इनके मानदेय के लिए सीएमओ को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। वहीं कर्मचारियों ने शीघ्र मानदेय न मिलने की स्थिति में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके बच्चों की फीस नहीं जमा हो पा रही है वहीं किराया न दे पाने के कारण मकान मालिक भी मकान खाली करने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय के लिए ग्रांट उपलब्ध नहीं है। ग्रांट की मांग की गई है। जैसे ही ग्रांट प्राप्त होती है मानदेय भुगतान करा दिया जाएगा।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें