फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 10 दिनों में करीब पांच हजार संक्रमित मिले, रोजाना औसतन 3900 हुईं जांचें

Tue, 27 Apr 2021 02:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण बेकाबू होने से 4217 सक्रिय मरीजों समेत कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17650 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण बेकाबू है। जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर 4200 के पार पहुंच गई है। चिंताजनक बात यह है कि बीते 10 दिनों में ही करीब पांच हजार संक्रमित मिले हैं। इस दौरान रोजाना औसतन 3900 सैंपल लिए गए। सोमवार को जारी प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में संक्रमण 2.44 फीसदी है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एक तरफ संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ मौतों का सरकारी आंकड़ा भी चिंताजनक है। सोमवार को पहली बार सबसे ज्यादा सात संक्रमितों की मौत दर्ज हुई। इससे कुल मृतकों की संख्या 230 हो गई है। 487 नए मरीज भी मिले हैं। 4217 सक्रिय मरीजों समेत कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17650 पहुंच गया है।

कब बुझेगी चिताओं की आग: आगरा के विद्युत शवदाह गृह में एक दिन में 40 शवों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों का डेथ ऑडिट होगा। मौत की वजह तभी पता चलेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को सबसे ज्यादा 470 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में 7.20 लाख लोगों की जांच में 17650 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 13203 मरीज ठीक हो गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 74 फीसदी है। संक्रमण दर 2.44 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन

17 अप्रैल से 26 अप्रैल के आंकड़े 
42 - संक्रमितों की मौत
38,545- सैंपल लिए गए
4,968- संक्रमित मिले

10 दिनों में मिले संक्रमित 
26 अप्रैल- 487
25 अप्रैल- 437
24 अप्रैल- 530
23 अप्रैल- 594
22 अप्रैल- 546
21 अप्रैल- 566
20 अप्रैल- 493
19 अप्रैल- 469
18 अप्रैल- 448
17 अप्रैल- 398



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें