फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञों के चयन के लिए साक्षात्कार संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों व विभागों में विषय विशेषज्ञों के चयन के लिए साक्षात्कार शुक्रवार को संपन्न हुआ। विवि के खंदारी परिसर में दो दिन चले साक्षात्कार में करीब 375 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 140 विषय विशेषज्ञों का चयन किया गया। अभी इनको पत्र जारी नहीं किया गया है। प्रबंधन विषय के लिए दोबारा साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन कला वर्ग के सात विषयोें, ललित कला के छह विषयों, गृह विज्ञान के पांच विषयों, विज्ञान के तीन विषयों, लाइफ साइंसेज के पांच विषयों और प्रबंधन विषय के लिए अभ्यर्थियों ने विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार और अतिथि गृह में साक्षात्कार दिए। प्रबंधन विषय के विशेष विशेषज्ञों का चयन छह संस्थानों के लिए किया गया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि चयन समिति में संबंधित संकाय के डीन, संबंधित विभागाध्यक्ष, एक सहायक कुलसचिव और एक कुलपति की ओर से नामित विषय विशेषज्ञ शामिल रहे।
प्रबंधन विषय के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को साक्षात्कार दिया था। इनको शुक्रवार को दोबारा फोन करके साक्षात्कार देने के लिए बुलाया गया। बृहस्पतिवार को चयनित समिति में कुलपति की ओर से नामित विषय विशेषज्ञ की जगह किसी और को बुलाया गया था। इसलिए बृहस्पतिवार को हुए साक्षात्कार को मान्य नहीं किया गया।
विज्ञापन

गत वर्ष विभिन्न विभागों और संस्थानों में तैनात अधिकतर अतिथि शिक्षकों इस बार फिर से विषय विशेषज्ञ के तौर पर चयनित किया गया है। करीब 50 विषय विशेषज्ञ नए हैं। गत वर्ष 102 अतिथि शिक्षक तैनात थे। इस बार संख्या भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें