फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defense Corridor: डिफेंस कॉरिडोर के लिए 7 दिन में खरीदी 36 हेक्टेयर भूमि, सड़क डायवर्जन के लिए हुआ सर्वे

Tue, 02 Jul 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

आगरा के डिफेंस कॉरिडोर के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। पिछले सात दिन में 36 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। अब दूसरे चरण के लिए जमीन खरीदी जाएगी। 
 
विज्ञापन
जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डिफेंस कॉरिडोर के दूसरे चरण के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। पिछले सात दिन में 36 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी। अब 44 हेक्टेयर भूमि की खरीद और होगी। जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जमीन खरीद का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन


सदर तहसील के बिझामई में दूसरे चरण में 80 हेक्टेयर भूमि की खरीदी जाएगी। पहले चरण में 40 हेक्टेयर भूमि की खरीद की गई थी। दूसरे चरण के लिए प्रशासन ने 140 करोड़ रुपये मुआवजे का मूल्यांकन किया था। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि 24 जून को पहला बैनामा हुआ था। अभी करीब 25 बैनामे हो चुके हैं। 70 काश्तकारों ने सहमति से भूमि दी है। कच्चे मार्ग पर 40 लाख रुपये और पक्के मार्ग पर 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट है। जिसका चार गुना मूल्य किसानों को दिया जा रहा है।


एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के लिए धनौली में प्रस्तावित 92 एकड़ भूमि का सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी व प्रशासन की टीम ने संयुक्त सर्वे किया। यहां 392 करोड़ रुपये से सिविल टर्मिनल का विस्तार होगा। बल्हेरा, अभयपुरा व धनौली तीन गांव की भूमि अधिगृहीत होगी। तहसीलदार ने बताया कि बल्होरा की ओर जाने वाली सड़क का डायवर्जन तय होगा। पांच-छह मकान ध्वस्त होंगे। मकान पूर्व में खाली कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें