फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल बाद एक छत के नीचे आए दंपति

Sun, 13 Dec 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के 35 साल से चले आ रहे गिले-शिकवे पल भर में दूर हो गए। तलाक का इरादा छोड़ लोक अदालत में दोनों ने साथ-साथ रहने का फैसला लिया। 60 साल की उर्मिला गुप्ता और 61 के अशोक  गुप्ता को कोर्ट के चक्कर लगाने के दौरान ही अहसास हुआ, जरा-जरा सी बातों के लिए सात जन्मों का बंधन तोड़ना ठीक नहीं है। तारीख पर तारीख से दोनों परेशान भी इतने हो गए कि हिम्मत जवाब दे गई।
विज्ञापन

दयालबाग की उर्मिला और वसंत विहार के अशोक गुप्ता की शादी 16 जनवरी 1979 को हुई थी। लेकिन थोड़े दिन बाद ही विचारों में अंतर के चलते दोनों अलग हो गए। उर्मिला मायके में रहने लगीं। उर्मिला ने 23 मार्च 2014 को तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में केस भी दायर कर दिया। परिवार न्यायाधीश रमेश शर्मा ने दोनों को समझाया तो तलाक का इरादा छोड़ दिया।
उर्मिला ने कहा, अब कोई गिला शिकवा नहीं रहा। अशोक गुप्ता बोेले, जो हुआ, उसे भूल जाना ही ठीक है, अब जीवन भर साथ रहेंगे। इनके अलावा पूर्वी ताजगंज के दानिश- नाजिमा, मोतीलाल नेहरू रोड के प्रताप- कल्पना, मंडी सईद खां के पूजा-कपिल और पिंकी-दीपक ने भी फिर से साथ रहने का फैसला लिया। कपिल और दीपक भाई तथा पिंकी और पूजा बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें