फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 35 शिक्षक गृह जनपद के लिए किए गए रिलीव

Tue, 24 Jun 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत शिक्षकों के रिलीव की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। सूची में स्थान पाने वाले 39 शिक्षकों में से 35 शिक्षक अपने स्थानांतरित जनपद के लिए रिलीव हो गए। अब 4 शिक्षक रिलीव होने से रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले से अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले 88 शिक्षकों में से पात्र पाए गए 82 शिक्षकों के नाम पोर्टल पर लॉक किए गए थे। इनमें से 39 शिक्षकों को शासन ने स्थानांतरण की मंजूरी दी। इनके नाम सूची में शामिल कर लिए गए। रिलीव होने के लिए 35 शिक्षकों ने अपनी फाइल बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर दी। इसके बाद इनको विभाग ने रिलीव कर दिया। फाइल जमा न करने वाले 4 शिक्षकों में से 2 पर विभाग की पहले से कार्रवाई चल रही है। इससे इनका स्थानांतरण बाद में किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिन शिक्षकों ने अपनी फाइल कार्यालय में जमा कर दी उनको रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें