फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 24 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हंसमुखी का फाइल फोटो। - फोटो : हंसमुखी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पटियाली। गांव प्यारमपुर में सोमवार को सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव प्यारमपुर निवासी हंसमुखी ( 48) पत्नी रामकिशोर सोमवार को घर के सामने सड़क पार कर रही थी। तभी सिढ़पुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीर और ग्रामीण एकत्रित हो गए। महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पहले जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इसके बाद महिला के शव को परिजन गांव लेकर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे गुड्डू ने बताया कि 10 साल पहले उनके पिता की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मां हंसमुखी ने कृषि कार्य करके उनका पालन पोषण किया। उसकी तीन बहने हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। दो छोटी बहन संगम(12) और रुचि (11) हैं। हादसे के बाद बच्चों के सिर से माता और पिता दोनों का साया उठ गया है। उनकी रो-रोकर हालत खराब है। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर की आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें