आगरा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक चालक ने केरल की फर्म में लाखों रुपये की बैटरी पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही बेच डाली। हरीपर्वत पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करके चोरी की गईं 10 बैटरी और दो लाख रुपये बरामद किए हैं।
एसीपी विनायक भोंसले ने बताया कि भारती इंडस्ट्रियल फर्म की ओर से 340 बैटरी चेतन शक्ति ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से पांच अप्रैल को केरल की फर्म को भेजी थीं। माल समय पर नहीं पहुंचा। जब गाड़ी केरल संबंधित फर्म पर पहुंची तो वह खाली थी। केरल की फर्म ने इसकी जानकारी फर्म को दी।