फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की 57 कॉलेजों पर होगी तैनाती

विज्ञापन
Board exam - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा के दौरान केंद्र बनाए गए निजी कॉलेजों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती का निर्णय लिया है। जिले के 57 कॉलेजों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


सात फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें 57 वित्तविहीन (निजी कॉलेज) शामिल हैं। पांच राजकीय तथा 39 सहायता प्राप्त कॉलेजो को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र बने 57 निजी कॉलेजों पर कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ ही एक बाहरी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात करने का निर्णय लिया है।

डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी निजी कॉलेजों पर अतिरिक्ति केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती होगी। ये केंद्र व्यवस्थापक राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व सहायक अध्यापक होंगे। डीआईओएस ने कहा किसी भी कीमत पर परीक्षा में नकल पर शतप्रतिशत रोक लगानी है। इसके लिए जो करना पड़ेगा किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईओएस सर्वेश कुमार ने यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाए सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि जिला मुख्यालय से सादी उत्तर पुस्तिकाओं को रिसीव करते समय उनके क्रमांक का भी मिलान कर लें। जो क्रमांक मिस निकले उसे तुरंत मौके पर ही नोट कराएं। साथ ही अपने केंद्र पर सादी उत्तर पुस्तिका विवरण रजिस्टर पर भी उसका विवरण दर्ज कराया जाए।

यूपी बोर्ड परीक्षा की सारी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। 20 जनवरी को जिलाधिकारी परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इसके बाद परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मेरे अतिरिक्त जिलाधिकारी भी परीक्षा की तैयारियों की रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें