फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे किसान, खेती का काम रहा ठप

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। खुले घूम रहे गोवंश से होने वाले नुकसान को लेकर किसान हड़ताल पर रहे। सोमवार को खेती का कोई काम नहीं किया। किसानों ने कहा कि गोवंश से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। तीस फीसदी फसल गेहूं की चौपट हो रही है लेकिन प्रशासन फिर भी कोई इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी रामबाबू कटेलिया, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर किरनपाल सिंह और किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने किसान हड़ताल में हिस्सा लिया। किसान नेता चौधरी रामबाबू कटेलिया ने कहा कि किसानों की बर्बादी के लिए भाजपा सरकार सबसे ज्यादा दोषी है। किसान तो किसान गोवंश पर भी सबसे ज्यादा अत्याचार भाजपा सरकार में ही हुआ है।

भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बाद भी शासन, प्रशासन और सरकार खुले में घूम रहे जानवरों के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं कर पा रही। किसान इससे आक्रोशित हैं। सरकार को इसका अंजाम भी भुगतना पड़ेगा। भाकियू लोकशक्ति के उपाध्यक्ष ठाकुर किरनपाल सिंह व किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि वह किसानों से मिलकर आंदोलन भी भूमिका बना रहे हैं। जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन


सोमवार को नौहझील, सुरीर और बाजना क्षेत्र में कई जगह किसान अपने खेतों में कामबंद कर हड़ताल पर रहे। किसानों की हड़ताल को किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया। भाकियू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, चेतन नौहवार, सोनू प्रधान, रोहताश चौधरी, अजय सरपंच आदि ने किसान हड़ताल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें