फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं होगा नक्शा पास कराना

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अब विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराना आसान नहीं होगा। प्राधिकरण ने नक्शा पास करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटी के अध्यक्ष स्वयं विप्रा उपाध्यक्ष होंगे तथा सचिव और मुख्य अभियंता सदस्य के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन


कमेटी में ऐसे सभी विभागों के अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है जिनके द्वारा नक्शा में कोई सहमति भी दी जाती है। नक्शा संबंधी कमेटी की बैठक प्रत्येक 15 दिन बाद हुआ करेगी। शासन द्वारा 300 वर्ग मीटर के ऐसे नक्शों को ऑनलाइन कर दिया गया है जो कि प्राधिकरण की स्वीकृत कालोनियों के हैं। यह नक्शा ऑनलाइन आवेदित किए जा रहे हैं तथा पास भी हो रहे हैं लेकिन 300 वर्ग मीटर से अधिक के नक्शे अब भी प्राधिकरण में ही बनाए जाने की प्रक्रिया है।

लेकिन लोग नक्शे के लिए भटकते रहते हैं। विगत पांच महीने में 106 नक्शों में से मात्र 36 नक्शे ही पास हो सके थे। बाकी निर्माणकर्ता जटिलता के कारण नक्शे की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा सके। नक्शा पास न होने का मामला शासन तक गूंज रहा है। विप्रा उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने भी दो दिन पूर्व नक्शा पास करने के लिए एक कमेटी का गठन किया। यह कमेटी गृह निर्माण के नियमों के अनुसार बनाई गई। इस कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा सदस्य सचिव, मुख्य अभियंता, सहायक नगर नियोजक, नगर आयुक्त, मुख्य अगिभन शमन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, क्षेत्रीय तहसीलदार, अधिशासी अभियंता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें