फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के हाल्ट स्टेशनों पर न मिलते कर्मचारी और न ही सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में रेलवे के हाल्ट स्टेशनों का बुरा हाल है। इन स्टेशनों पर समय से न तो कर्मचारी मिलते हैं और नहीं कोई सुविधाएं हैं। समय से टिकट विंडो नहीं खुलने से यात्री बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर हैं। इससे रेलवे को रोजाना राजस्व की हानि होती है। जिले की सीमा में रेलवे के छह स्टेशन हैं। इनमें से तीन हाल्ट स्टेशन हैं। हाल्ट स्टेशन से फर्रुखाबाद और शिकोहाबाद तक के यात्री रोजाना ट्रेन से यात्रा करते हैं। मैनपुरी से होकर शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर सुबह और शाम के समय ही गुजरती है।
विज्ञापन


जिले की सीमा में बने हाल्ट स्टेशनों में टिंडौली, तखरऊ, मोटा शामिल हैं। जबकि स्टेशन में कोसमा, मैनपुरी, कचहरी स्टेशन शामिल हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत टिंडौली हाल्ट स्टेशन की है। इस स्टेशन पर प्लेटफार्म तक नहीं है। ट्रेन से यात्रा करने वाली महिलाओं को डिब्बे में चढ़ने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। यात्रियों की मानें तो कभी-कभी तो कर्मचारी ट्रेन के निकल जाने के बाद ही स्टेशन पर पहुंचते हैं। इससे उनको परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें