फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश तीरंदाजी प्रतियोगिता में मथुरा को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। वाराणसी में आयोजित 7वीं प्रादेशिक अंडर नौ एवं मिनी सब जूनियर प्रतियोगिता में मथुरा की तीरंदाज बालक-बालिकाओं ने सटीक निशाना लगाकर पदकों की बारिश करते हुए प्रदेश ओवरऑल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तरीय चयन मथुरा के वेटरनेरी विवि के ग्राउंड पर हुआ था।
विज्ञापन


वाराणसी में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 9 वर्ग में हिमांशी, वरेण्या एवं ऋतु ने पदक लिए वहीं दूसरे दिन भावना और अर्चिषा ने मिनी सब जूनियर वर्ग स्वर्ण पदक बटोरे। बालक वर्ग में ईशु ने स्वर्ण एवं तरुण ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मथुरा के बालक-बालिकाओं ने कुल 21 पदक झटके। इसमें भावना, अर्चिषा, हिमांशी, वरेण्या, ऋतु, तरुण एवं इशू ने अपने अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। प्रदेश तीरंदाजी प्रतियोगिता में मथुरा की टीम का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

जिला तीरंदाजी संघ मथुरा के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा एवं सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने संघ की पूरी टीम ने मथुरा तीरंदाजी टीम के कोच सोमेंद्र और पिंकी के साथ पूरी टीम को बधाई दी। मथुरा का यह तीरंदाजी दल एक अप्रैल को सुबह मथुरा पहुंचेगा। इससे पहले वाराणसी के जयपुरिया स्कूल के खेल मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें