फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के बंद फाटक पर पीडब्ल्यूडी ने बना दी सड़क

विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पीडब्ल्यूडी ने रेलवे के सालों पहले बंद किए गए फाटक के दोनों ओर सड़क निर्माण करा दिया है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने आपत्ति जताई है। बिना अनुमति और मना करने के बाद निर्माण कार्य कराने पर सहायक अभियंता ने डीएम को पत्र लिखकर सड़क को कटवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, एटा-बरहन रेलवे ब्रान्च लाइन पर बावसा के पास बने फाटक संख्या 59-सी को रेलवे ने वर्ष 2010 में बंद कर दिया था। वर्ष 2011 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने फाटक को बंद करने की संस्तुति की थी। इसके बाद बीती 13 मार्च को पीडब्ल्यूडी ने फाटक के दोनों ओर सड़क निर्माण करा दिया। जब रेलवे ने कोतवाली देहात थाने में रिपोर्ट लिखाने की कोशिश की, तो थाना प्रभारी ने मामले को टाल दिया। अब उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता/ट्रैक टूंडला ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि सड़क निर्माण होने के बाद से फाटक से वाहनों का निकलना शुरू हो जाएगा। जो रेल संचालन में भी असुरक्षित और जनता के लिए भी मुसीबत खड़ी कर सकता है। उन्होंने किसी भी घटना के लिए पीडब्लयूडी और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए डीएम से दोनों ओर सड़क को कटवाने के लिए कहा है। पत्र में जिक्र है कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बिना रेलवे की अनुमति लिए सड़क का निर्माण करा दिया। उन्होनें रेलवे की सीमा से अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

रेलवे के सालों पहले बंद फाटक पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क बना दी है। यह पूरी तरह से अवैधानिक है। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा है।
धर्मेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें