फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे मिलेगी किसानों को सभी सुविधाएं

विज्ञापन
farmar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के किसानों को खाद, बीज और कृषि संबंधित वस्तुओं के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। शासन ने जिले में बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र बनाने की अनुमति दे दी है। इससे किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि संबंधित सभी वस्तुएं मिल जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान सरकार किसानों को ध्यान में रखकर ज्यादा कार्य कर रही है। इसी के तहत जिले की जागीर ब्लॉक में बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। बहुत जल्द इमारत भी बनकर तैयार हो जाएगी। शुरुआती दिनों में खाद और बीज ही एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं कुछ समय बाद अन्य कृषि संबंधित वस्तुओं को उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले समय में कृषि उपकरणों को भी उपलब्ध कराने की शासन की मंशा है। इससे किसानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें