फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों को दिया जाए बाइक भता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजस्व संग्रह अमीन संघ का अनिश्चित कालीन धरना और शासकीय कार्य बहिष्कार तहसील सदर में सातवें दिन भी जारी रहा। संग्रह अमीनों के आंदोलन से वसूली का काम प्रभावित हुआ। धरना स्थल पर बैठक कर मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को तहसील सदर में अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा तथा अन्य लाभ व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। वसूली में वृद्धि के लिए पर्यावेक्षक की जवाबदेही तय की जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा नियत भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता दिया जाए।

संवर्ग का नाम राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। वसूली प्रपत्र देने के साथ ही विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए। एसडीएम स्तर पर मासिक तथा डीएम स्तर पर त्रैमासिक बैठक संगठन के साथ अनिवार्य रूप से की जाए। सुदेश राठौर, विजय कुमार, विजय सिंह यादव, राजीव प्रजापति, धीरेंद्र तोमर, सुधीर यादव, स्वदेश कुमार, महेंद्र मोहन, सुरेश चंद्र, अवनीश सक्सेना, राजीव मिश्रा, विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें