फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ हैंडपंप, चार नलकूप खराब, गर्मी में कैसे बुझेगी प्यास

विज्ञापन
हैंडपंप पड़े ठप
विज्ञापन
मैनपुरी। पालिका परिषद की अधूरी तैयारियां आने वाले समय में बड़ी परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस प्लान तैयार नहीं किया है। यही नहीं पेयजल व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए अभी तक कोई कार्य नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


पालिका के कई इलाके पेयजल संकट से जूझते चले आ रहे हैं। इस वर्ष भी इन इलाकों में गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट खड़ा हो सकता है। पालिका ने अभी तक कोई ठोस प्लान तैयार नहीं किया है। क्षेत्र में जहां 100 के लगभग हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। वहीं चार नलकूप भी खराब पड़े हुए हैं। क्षेत्र के कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां अभी तक जलापूर्ति लाइन तक नहीं है। वहीं खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने का भरोसा पिछले दो महीनों से दिया जा रहा है। अभी तक खराब हैंडपप ठीक नहीं किए जा सके हैं।


मैनपुरी। परिषद क्षेत्र में वर्तमान में 12 टंकियां संचालित हैं। इनमें से एक टंकी खबरा पड़ी हुई है। वहीं 11 टंकियां पानी दे रही हैं। इनकी सफाई दो महीने पूर्व कराई गई थी। टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर भी डलवाया गया था। तब से अब तक न तो टंकियों की सफाई ही कराई गई है और न ही ब्लीचिंग पाउडर ही डलवाया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी। मोहल्ला महमूद नगर, न्यू अग्रवाल, यादव नगर, कृष्णा नगर, चौहान नगर, राजीव गांधी नगर, रामलीला मैदान आदि में अभी तक वाटर सप्लाई लाइन नहीं बिछाई गई है। इससे इन मोहल्लों के लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है।

मैनपुरी। नगर के कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां गर्मियां शुरू होते ही पानी का संकट खड़ा हो जाए। नगर के पुरानी मैनपुरी स्थित मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, पुरोहिताना, सौतियाना आदि में गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत खड़ी हो जाती है। इस का कारण है कि यहां के लोगों ने राइजिंग लाइन में कनेक्शन ले लिया है। इससे लोग टिल्लू लगाकर पानी खींच लेते हैं जिससे आगे की सप्लाई बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें