फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति की पत्नी की हालत फिर बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सैफई में भर्ती उद्योगपति की पत्नी की हालत एक बार फिर से बिगड़ गई है। कुछ दिन पूर्व घर में घुसकर उद्योगपति के पुत्र की हत्या कर दी गई थी। प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर निवासी उद्योगपति के पुत्र मुरली मनोहर तापड़िया की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हमले में मां बसंती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उनका उपचार सैफई में चल रहा है। बुधवार को एक बार फिर से उनकी हालत काफी बिगड़ गई। बता दें कि पुलिस लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा व देखरेख के लिए वहां पुलिस भी तैनात है।

उधर हत्याकांड की वजह प्रॉपर्टी का विवाद निकल कर आ रहा है। पुलिस भी घटना के खुलासे में तेजी के साथ जुटी हुई है। पुलिस एक ओर जहां वृद्धा के होश में आने का इंतजार कर रही है। वहीं संदेह के घेरे में आए सभी लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए है। संदेह के घेरे में एक सराफा व्यापारी से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि कई अहम जानकारियां हाथ लगीं हैं जो घटना के खुलासे में मद्दगार हो सकती है। पुलिस खुलासे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें