फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का समय से करें निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस मनाया गया। इसमें जिले के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। वहीं अधिकारियों ने किसानों को नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


किसानों ने सबसे ज्यादा शिकायतें खाद और बीज दुकानदारों के खिलाफ कीं। किसानों का कहना था कि यूरिया की कीमत 327 रुपये है, लेकिन दुकानदार 350-360 रुपये में यूरियां की बोरी को बेच रहे हैं, जो किसान इस कीमत पर यूरिया लेने से मना कर देता है तो उसे यूरिया नहीं दी जाती है। इस पर डीडी यूबी सिंह गौतम ने नाराजगी जाहिर कर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को जिले की सभी तहसीलों में चेकिंग अभियान चलाकर इसकी जांच की जाएगी। आरोप सही पाने पर उक्त दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसानों ने लाइट नहीं आने, नहर में पानी लेट आने, नील गाय के द्वारा फसल नष्ट करने जैसी समस्याओं को उठाया। अधिकारियों ने इस समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिला कृ षि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि अब सभी खाद बीज की दुकानों पर पोस मशीन के माध्यम से बिक्री की जाएगी। उसके बाद किसानों को सही कीमत पर खाद और बीज मिलने लगेगा। इस मौके पर डीएम प्रदीप कुमार, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश कुमार सारस्वत, पीपीओ अमित जयसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें