फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई सहकारी समितियों के चुनाव की चर्चा

विज्ञापन
इलेक्शन - फोटो : self
विज्ञापन
एटा। जिले की 84 सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग ने चार चरणों के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 15 जनवरी से शुरू होने वाली प्रक्रिया में मतदान 29 जनवरी को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिले में सहकारिता चुनावों का बिगुल फुंक गया है। 30 दिसंबर को प्रस्तावित अधिसूचना को लेकर विभागीय तैयारियां जारी हैं। जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवींद्र कुमार ने बताया कि इन 84 समितियों में 66 सहकारी ऋण समितियां (पैक्स), तीन वेतनभोगी समितियां, तीन आवासीय समितियां एवं बारह अन्य उपभोक्ता समितियां जिनमें कृषि निवेश समितियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

क्या है निर्वाचन कार्यक्रम
15 जनवरी 2018-अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
17 जनवरी 2018-आपत्तियां
18 जनवरी 2018-आपत्तियों का निस्तारण
19 जनवरी 2018-अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
20 जनवरी 2018-नामांकन
29 जनवरी 2018 को मतदान
30 जनवरी 2018 को सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों के प्रतिनिधियों का चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें