फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कें और गंदगी से दो-चार होंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मंदिरों की नगरी में गंदगी का अंबार है, स्वच्छता के लिए चलाए गए प्रशासनिक अभियानों का असर होता नहीं दिख रहा है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर और विचरण करते जानवर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। इन दिनों श्रीकृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन में नव वर्ष की तैयारियां यौवन पर हैं। ठाकुरजी के श्रीचरणों में नववर्ष मनाने के लिए श्रद्धालु कान्हा की क्रीड़ा नगरी में पहुंच रहे हैं, लेकिन नगर निगम उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन


वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले श्रोतमुनी रोड, हरिमिलापी आश्रम, किशोरपुरा, विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज, जंगल कट्टी, गौरानगर कालोनी, ज्ञान गुदड़ी, चार संप्रदाय पानीघाट रोड आदि इलाकों पर फैली गंदगी नगर निगम प्रशासन के स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है।

मंदिर मार्ग की सड़कें भी जर्जर
प्रमुख मंदिरों को जाने वाले ज्यादातर मार्ग भी जर्जर हाल में हैं। इन सड़कों पर बाहर से आए श्रद्धालु और पर्यटक ठोकरें खा रहे हैं। इधर, नगर की कुंज गलियों में भी ना रोशनी की व्यवस्था की गई है और न सड़कों और गलियों की मरम्मत कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें