फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने की हॉल की पैमाइश, डिजाइन तैयार होने पर बनेगा एस्टीमेट

विज्ञापन
नगर निगम फीराेजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम में बोर्ड मीटिंग के लिए सदन की तरह हॉल को आकर्षक लुक देने के लिए मंगलवार को अलीगढ़ की कंपनी के प्रतिनिधियों ने दस्तक दी। उन्होंने सिटिंग प्लान के साथ हॉल की पैमाइश की। कंपनी एक-दो दिन में डिजाइन निगम को सौंपेगी। डिजाइन मिलने के बाद हॉल का फाइनल एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद पहली बार चुनाव हुआ है। महापौर और पार्षदों के चुनकर आने के बाद निगम में बोर्ड मीटिंग के लिए हॉल निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने जीवाराम हॉल को सदन की आकर्षक डिजाइन में तैयार कराने के लिए अलीगढ़, बरेली सहित तीन कंपनियों से डिजाइन और एस्टीमेट मांगा है।

अलीगढ़ की कंपनी के दो प्रतिनिधि दोपहर में नगर निगम पहुंचे। उन्होंने हॉल की लंबाई चौड़ाई जानने को हॉल की पैमाइश की। उन्होंने जल्द डिजाइन और एस्टीमेट उपलब्ध कराने की बात कही है। नगर निगम ने अवस्थापना निधि से हॉल को आकर्षक लुक देने की योजना बनाई है। हॉल में 17 लाख से अधिक फर्नीचर पर खर्च करने का विचार है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड मीटिंग के लिए जीवाराम हॉल को सदन की तैयार कराया जाएगा। इसके लिए अलीगढ़, बरेली सहित तीन कंपनियों से एस्टीमेट और डिजाइन मांगे गए हैं। जिस कंपनी का डिजाइन बेहतर और एस्टीमेट कम होगा, उसी कंपनी को वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें