फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी की समय अवधि नहीं बढ़ने देंगे

विज्ञापन
बैठक करते संत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन का समय छह घंटा बढ़ाए जाने के प्रशासनिक अधिकारियों की मांग का संत और मंदिर सेवायतों ने विरोध किया है। संत और सेवायतों ने गुरुवार को धर्म रक्षा संघ के बैनर तले बैठक कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


कालीदह स्थित अखंड दया धाम में हुई बैठक में ब्रज के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप पर आक्रोश जताया। संतों ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सदर द्वारा ठाकुर बंाकेबिहारी महाराज के दर्शन समय अवधि बढ़ाए जाने की मांग को अनुचित बताते हुए तानाशाही करार दिया।
महामंडलेश्वर स्वामी भाष्करानंद ने कहा कि मंदिर की व्यवस्था वर्तमान सेवायत गोस्वामियों द्वारा मर्यादित रूप से निरंतर की जा रही है। ऐसे में प्रशासन का हस्तक्षेप कर पूर्व निर्धारित व्यवस्था को बदलना सही नहीं है।
विज्ञापन


संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि ब्रज के विभिन्न मंदिरों में ठाकुरजी की पूजा-सेवा का निर्धारण संतों द्वारा वर्षों पूर्व किया गया। तब से लेकर आज तक संतों द्वारा निर्धारित पूजा सेवा चली आ रही है। इसमें बदलाव न मंदिर सेवायतों को और ना ही श्रृद्धालुओं को स्वीकार होगा। अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समयावधि बढ़ाए जाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियाें का प्रार्थना पत्र का धर्म रक्षा संघ न्यायालय में पुरजोर विरोध करेगा।
बांकेबिहारी मंदिर सेवायत गोपेश गोस्वामी और देवेंद्रनाथ गोस्वामी ने भी विचार रखे। महंत जगन्नाथदास शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाशानंद, महंत स्वामी आदित्यानंद, महंत चंद्रदास, रामप्रकाश, स्वामी सदानंद, महंत कृष्ण चैतन्य, महंत स्वामी सच्चिदानंद, ब्रजेश गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, अमर बिहारी गोस्वामी, आभास गोस्वामी, हरिशंकर गोस्वामी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें