फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का महाबली

विज्ञापन
बहजोई के पजाया पर अवैध निर्माण हटाती जेसीबी मशीन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम ने सोमवार को जाटवपुरी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। तीन घंटे तक चले अभियान दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाया गया। स्वच्छता निरीक्षक राजकुमार लवानियां के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जाटवपुरी चौराहे पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना रसूलपुर एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। नगर निगम की टीम ने जाटवपुरी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।

नगर निगम कर्मचारियों ने दुकानों के काफी आगे तक निकले टिनशेड और त्रिपालों को जेसीबी से हटवाया। कई दुकानदारों ने नाले के ऊपर अवैध निर्माण कर लिया था, जिससे नाला सफाई कार्य बाधित हो रहा था। जेसीबी से ऐसे सभी अवैध अतिक्रमण का ध्वस्त करा दिए गए। नगर निगम की टीम ने कई दुकानदारों द्वारा नाले के ऊपर कराया गया पक्का निर्माण भी जेसीबी से तुड़वा दिया।
विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। पुलिस बल की मौजूदगी में से कोई विरोध का साहस नहीं जुटा सका। नगर निगम ने क्षेत्र में माइक के जरिए एनाउंस कराया गया कि फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण करने कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें