फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी स्वास्थ्य के निरीक्षण में जिला अस्पताल में मिली खामियां

विज्ञापन
जिला अस्पताल में निर्देश देती एडी स्वास्‍थ्य।
विज्ञापन
एटा। एडी स्वास्थ्य के निरीक्षण में जिला और महिला अस्पताल में काफी खामियां मिली। गंदगी का अस्पताल में साम्राज्य और मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर एडी ने नाराजगी जाहिर की। इसके सुधार के लिए एडी ने संबंधित कर्मचारियाें को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


दरअसल, अमर उजाला ने सोमवार को जिला अस्पताल के हाल और मरीजों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मंगलवार को एडी स्वास्थ्य अलीगढ़ डा. गीता चंद्रा प्रधान ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में काफी खामियां पाई। इसमे सबसे बड़ी खामी जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों को दिया जाने वाला भोजन थी। एडी ने बताया कि मरीजों को भोजन समय से न मिलने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण भी नहीं है। उन्होंने जिला अस्पताल की नालियों में गंदगी और उसमें पनप रहे मच्छरों को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस से कहा कि नालियों की विधिवत तरीके से हर रोज सफाई होनी चाहिए। इस दौरान कई मरीजों ने एडी से दवा न मिलने की शिकायत भी की। इस पर एडी ने मरीजों को समुचित दवाएं मिलने की बात कही। इस मौके पर सीएमओ, सीएमएस सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें