सम्मेलन के समापन पर बैठक करते किन्नर समाज के लोग।
एटा। पथवारी गेस्ट हाउस में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया। किन्नरों ने देश में अमन चैन की दुआ की। साथ ही देशभर से आए किन्नरों को विदाई दी गई।
किन्नर सम्मेलन के अंतिम दिन किन्नरों ने गुरू राधारानी और आशिक अली को श्रद्धांजलि दी। मुख्य आयोजक पूजा ने कहा कि किन्नर बच्चों के लिए बधाईयां बजाते हैं। इस दौरान किन्नरों ने बच्चों की सलामती और अमन चैन की दुआ मांगीं। कार्यक्रम में देशभर से आए किन्नरों का सम्मान किया। साथ ही उनको विदाई दी गई। किन्नरों ने क्षेत्र का गुरू गीता को चुनने के बाद समाज की हिफाजत का वचन भी लिया। इस मौके पर गीता, पूजा, प्रीति, अंगूरी, नूरजहां, बिजली, रजनी समेत तमाम किन्नर मौजूद रहे।