फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया संत आज निकालेंगे भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
lord krishna - फोटो : demo
विज्ञापन
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा पर रविवार को मुड़िया संत गोवर्धन में भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। सुबह नौ बजे और शाम चार बजे दो अलग-अलग शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन

पहली शोभायात्रा सुबह नौ बजे श्यामसुंदर मंदिर के महंत रामकृष्णदास के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इसमें मुड़िया संत संकीर्तन करते हुए सनातन गोस्वामी की चकलेश्वर स्थित समाधि स्थल पहुंचेंगे।

वहां से सनातन गोस्वामी का डोला निकालेंगे। शोभायात्रा श्यामसुंदर मंदिर से चलकर मानसी गंगा मंदिर, हरदेव जी मंदिर, बड़ा बाजार से होते हुए सिद्ध बाबा आश्रम पहुंचेंगी। सैकड़ों संत और महिलाएं ढोल, मृदंग के साथ सजे धजे पारंपरिक परिधान पहनकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसमें विदेशी भक्त भी बहुतायत में होंगे।
विज्ञापन



शाम चार बजे चेतन्य महाप्रभु की शोभायात्रा चकलेश्वर महादेव मंदिर के निकट चैतन्य महाप्रभु मंदिर से निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा हरदेव जी मंदिर, दसबिसा, सौंख अड्डा, बड़ा बाजार, सिद्ध बाबा होते हुए चैतन्य महाप्रभु के मंदिर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें