मथुरा। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जवाहरबाग का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसे आदर्श पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी योजना कंकरीट के भवनों से हटकर तैयार की गई है। यहां खुली जिम, बच्चों के लिए झूले और बच्चों की ट्रेन के संचालन सहित प्राकृतिक खूबसूरती यहां लोगों को आकर्षित करेगी।
निरीक्षण दौरान उन्होंने पूर्व प्रस्तावित योजना में कुछ सुधार के निर्देश निर्माण निगम के अफसरों को दिए। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध हो। चार खुली व्यायामशालाएं बनेंगी। बताया कि करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में करीब छह करोड़ जारी भी हो चुके हैं। जल्द ही ई-टेंडरिंग से काम शुरू कर दिए जाएंगे।
इसे आम लोगों की सहभागिता से जनपयोगी बनाया जाएगा। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर एचबी सिंह, सहायक अभियंता मुनीषराज स्वरूप सहित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक एनसी अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, डीएचओ मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।