फिरोजाबाद। चोरों ने डाक बगला वाल्मीकि बस्ती में मकान और सुहागनगर स्थित रतन बिहार के एक कोचिंग सेंटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
डाक बंगला वाल्मीकि बस्ती में नदीम खां परिवार के साथ निवास करते हैं। बुधवार रात परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोर उनके घर के अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़ कर तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रसूलपुर पुलिस को तहरीर दे दी है।
वहीं, चोरों ने दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहागनगर स्थित रतन बिहार के एक कोचिंग सेंटर के ताले तोड़कर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित कोचिंग संचालक ने तहरीर दे दी है।