फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों की प्रताड़ना से परेशान है पूर्व सैनिक की पत्नी

विज्ञापन
पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची वृद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला केहरी निवासी पूर्व सैनिक की पत्नी दाने-दाने के लिए मोहताज है। उसके अपने ही तीन बेटे संपत्ति हड़पने के लिए उसकी पिटाई करते हैं। गुरुवार को भी उसे पीटा गया। इसके बाद कुछ लोग उसे एसपी कार्यालय छोड़कर चले गए। वृद्धा की शिकायत पर एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला केहरी निवासी वृद्धा कंठश्री (80) के पति कप्तान सिंह सेना में हवलदार थे। उनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार था। कई वर्ष पूर्व ड्यूटी के दौरान कप्तान सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद से ही कंठश्री के खराब दिन शुरू हो गए।

बेटों ने 10 बीघा खेत और उन्हें मिलने वाली पेंशन को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें भूखा रखने लगे। परेशान होकर करीब दो वर्ष पूर्व उन्हाेंने गांव के समीप स्थित एक भूमि पर एक छोटा सा मंदिर बनवा लिया। तभी से वह मंदिर पर ही रहने लगी। पर, संपत्ति का लालच बेटों और बहुओं में कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


आए दिन पेंशन हड़पने के लिए वृद्धा को प्रताड़ित करते हैं। गुरुवार को बेटों की शह पर कुछ लोगों ने मंदिर में आकर वृद्धा से कोरे कागज पर अंगूठा लगाने को कहा। इंकार करने पर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। रोती-बिलखती वृद्धा को देखकर एसपी कार्यालय तक छोड़ गए। वहां कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे एएसपी के सामने पेश किया। वृद्धा की शिकायत सुनकर एसपी ओमप्रकाश सिंह ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें