कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए शासन प्रशासन टीका लगवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जिला में टीका की दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही सामने आ रही है। 31280 लोगों ने समय बीत जाने के बाद भी अपनी दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
कोरोना की तीसरी लहर आने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बाद भी दूसरी डोज न लगवाने वाले लोग टीकाकरण कराने के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे। जिला में 31280 लोग ऐसे हैं जिनके दूसरी डोज लगाने की समय अवधि निकल चुकी है। इसके बाद भी वे टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे। यह लापरवाही आम नागरिकों में ही सामने नहीं आ रही। बल्कि हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कस में देखने को मिल रही है।
कोरोना टीका की दूसरी डोज के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है। जिन लोगों ने टीका की दूसरी डोज नहीं लगवाई है और उनका समय निकल गया है उनके लिए सूचना भेजी जा रही है ताकि वे अपनी दूसरी डोज लगवा सकें। डा. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी