फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी घोषित होंगी बीएड की 3000 मार्कशीट

Mon, 13 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अंबेडकर ‌व‌िव‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में बीएड 2004-05 सत्र की तीन हजार मार्कशीट फर्जी घोषित की जाएंगी। यह कार्रवाई एसआईटी की रिपोर्ट पर होगी। जांच एजेंसी सात दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भेज देगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जांच में इतनी मार्कशीट फर्जी साबित हो गई हैं। यूनिवर्सिटी में सात दिन चलाए गए सर्च आपरेशन में बोरियों में बंद मिले फॉइल में 2004-05 की 8972 मार्कशीट का रिकार्ड मिला है जबकि इस सत्र में अंक पत्र 12 हजार जारी किए गए थे। एसआईटी 2004 से 2005 के बीच जारी की गई 25000 मार्कशीट की जांच कर रही है। फिलहाल 2004 सत्र की जांच तेजी से चल रही है। इसके तमाम रिकार्ड जांच एजेंसी को मिल गए हैं। दरअसल, यह पहले से साफ था कि तीन हजार मार्कशीट फर्जी जारी की गईं, लेकिन इसके साक्ष्य नहीं थे। फॉइल मिलने के बाद तस्वीर साफ हो गई। खास बात यह रही कि सर्च आपरेशन में यूनिवर्सिटी की टीम साथ रही। एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि फॉइल में मिले रोल नंबर के अलावा 2004-05 की सभी मार्कशीट फर्जी हैं। इनका विवरण यूनिवर्सिटी के गोपनीय चार्ट में दर्ज होने के चलते इन्हें फर्जी घोषित नहीं किया जा सका। अभ्यर्थियों ने इनका इस्तेमाल किया है। सैकड़ों तो सहायक अध्यापक बने हैं। अब इन्हें फर्जी घोषित कराकर अभ्यर्थियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। बता दें, इस मामले में सात केस पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

असली मार्कशीट में बढ़ाए गए 17 फीसदी नंबर
आगरा। बीएड में सिर्फ फर्जी मार्कशीट जारी नहीं की गई, बल्कि असली में भी फर्जीवाड़ा हुआ। एसआईटी ने जांच में पाया है कि रिकार्ड फॉइल के मुकाबले 17 फीसदी मार्कशीट में अंक बढे़ हुए हैं। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें