भोगांव। बस स्टैंड स्थित एटीएम पर कैश निकालने पहुंचे गांव जोगपुर निवासी सूबेदार सिंह का डेबिट कार्ड एक शातिर ने धोखे से बदल दिया। कुछ ही देर बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकलने का संदेश उनके मोबाइल पर आया।
ठगी का शिकार होने के बाद सूबेदार सिंह ने भोगांव थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सूबेदार सिंह ने बताया कि एटीएम में रुपये न निकलने पर पास खड़े एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया। इसके बाद उनके खाते से तीन बार में 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।