फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाई कर्मी नहीं, प्रधान ने गांव में लगाई झाड़ू

Fri, 02 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पटियाली के नगला मुंशा प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सफाई कार्य करते ग्राम प्रधान मुनीष कुमार।
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजरा जात में सफाई कर्मचारी नही है। सफाई नहीं होने से ग्राम पंचायत के विद्यालयों में भी गंदगी बिखरी रहती है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान ने स्वयं गांव में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। साथ ही लोगों से भी घर सहित आसपास साफ-सफाई बनाए रखने पर ध्यान देने के लिए कहा। मजरा जात ग्राम पंचायत पर मात्र एक सफाई कर्मचारी नियुक्ति थी। उसका भी जनवरी माह में स्थानांतरण हो गया। इसके बाद ग्राम पंचायत पर सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई। सफाई कर्मचारी के अभाव में गांव में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लग गए। विद्यालय में भी गंदगी बिखर गई। ग्राम प्रधान मुनीष कुमार ने स्वयं हाथ में झाड़ू कर गांव में सफाई अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने गांव के अलावा दूसरे गांव के नगला मंशा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर वहां भी खुद झाड़ू लगाई। इस दौरान उन्होंने कूड़ा एकत्रित कर जंगल फेंका। ग्राम प्रधान मुनीष कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं होने की वजह से पंचायत के गांवों की साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। उनका प्रयास बना हुआ है कि जल्दी से जल्दी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति हो। साथ ही लोगों से कहा गया है कि जब तक सफाई कर्मी की तैनाती नहीं होती तब तक वे खुद भी साफ-सफाई के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें