फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 30 लाख की बाइक का चंद सेकंड में हुआ ऐसा हाल, एक छोटी से गलती और अंजर पंजर हो गए ढीले

Tue, 06 Oct 2026 11:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर सड़क किनारे गिरे बबूल के पेड़ को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रहे ट्रक ने 30 लाख रुपये की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार कौशिक आनंद को हल्की चोटें आईं, जबकि सेफ्टी गियर पहनने के कारण वह गंभीर हादसे से बच गए।
 
विज्ञापन
30 लाख की बाइक का चंद सेकंड में हुआ ऐसा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा थाना बमरौली कटारा के निकट आगरा-फतेहाबाद मार्ग स्थित तालाब के पास सोमवार तड़के करीब तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। आगरा से असम (गुवाहाटी) पिकनिक पर जा रहे बाइक सवार कौशिक आनंद ने सड़क किनारे कई दिनों से गिरे बबूल के पेड़ को बचाने का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में कौशिक आनंद को हल्की चोटें आईं, जबकि करीब 30 लाख रुपये कीमत की उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुरक्षा किट (सेफ्टी गियर) पहने होने के कारण कौशिक गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची बमरौली कटारा पुलिस घायल को थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के आवागमन के बावजूद प्रधान, पुलिस और वन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें