फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छत काटकर 30 किलो चांदी पर हाथ साफ, CCTV में दिखे ऑटो और बाइक, पुलिस को परिचित पर शक

Mon, 20 Apr 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में चोर छत काटकर चांदी कारीगर के घर से 30 किलो चांदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए, जिससे अंदरूनी जानकारी के इस्तेमाल का शक गहरा गया है। सीसीटीवी फुटेज में ऑटो और दो बाइक दिखी हैं, जिसके आधार पर पुलिस सर्विलांस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
छत काटकर 30 किलो चांदी पर हाथ साफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के प्रकाश नगर क्षेत्र के नगला छदामी में शुक्रवार रात चांदी कारीगर के घर की छत पर लगे जाल काटकर बदमाश 30 किलो चांदी ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में एक ऑटो और दो संदिग्ध बाइक दिखी हैं। एत्माद्दौला पुलिस के साथ सर्विलांस टीम इनके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को मामले में किसी परिचित के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन

 

नगला छदामी के रामदत्त शुक्रवार को मथुरा परिक्रमा के लिए गए थे। परिवार के अन्य लोग फिरोजाबाद गए थे। घर पर पिता राधेश्याम अकेले थे। छत का जाल काटकर अंदर घुसे बदमाश ने घर में रखी 30 किलो चांदी ले गए थे। राधेश्याम को तमंचा दिखाकर धमकाया भी था। पुलिस की जांच में सामने आया कि बदमाश घर की पूरी भौगोलिक स्थिति से वाकिफ थे।

बदमाशों को चांदी रखने के स्थान के साथ-साथ कैमरे की डीवीआर रखने की जगह का भी पता था। बदमाश वारदात के बाद डीवीआर को भी निकाल कर ले गए थे। मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी, इस ओर भी सुराग मिल रहा है। पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी की हार्डडिस्क खराब होने के कारण चोर कैमरे में नहीं दिखे।
विज्ञापन

एक जगह रात के समय दो बाइक और एक ऑटो क्षेत्र में आते दिखे हैं। उनके नंबरों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों के आसपास जिले का होने की आशंका है। जो ऑटो दिखा है वह आगरा का नहीं लग रहा है। पुलिस की सर्विलांस टीम क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों का भी पता लगा रही है। क्षेत्र के पुराने बदमाशों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें