कासगंज के सोरों चिकित्सालय में बैक्सीनेशन करती महिला स्वास्थ्य कर्मी ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला में नियमित टीकाकरण के चलते स्कूलों में शिविर नहीं लग सके। मात्र स्वास्थ्य केंद्रों पर ही बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था रही, जिससे मात्र 295 बच्चों को ही कोरोना का टीका लग सका।
कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए शुरू किया गया टीकाकरण अभियान जिले में गति नहीं पकड़ पा रहा। बुधवार को विभाग के द्वारा नियमित टीकाकरण किया जाता है, जिससे स्टाफ के टीकाकरण में व्यस्त हो जाने के चलते विभाग ने स्कूूलों में टीकाकरण के लिए शिविर नहीं लगाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर ही शिविर लगे, जिसमें सबसे अधिक 117 बच्चे सिढ़पुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जबकि सहावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 80 बच्चों ने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर में 38 एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 18 बच्चे टीका लगवाने के लिए पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पर एक भी बच्चा टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंचा।
बिना भय के लगवाएं टीका
बच्चों को टीका बिना भय के लगवाएं। टीका पूरी तरह से सुरिक्षत है। टीका से ही कोरोना से बचा जा सकता है- डा. अनिल कुमार, सीएमओ
आज स्कूलों में लगेंगे शिविर
जिला में अभी टीकाकरण अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा। नियमित टीकाकरण अभियान के चलते स्कूलों में शिविर नहीं लगाए गए। बृहस्पतिवार को स्कूलों में भी टीका लगाए जाएंगे- डा. अजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी