फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर में व्यापारी के घर से 27 लाख रुपये और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। कस्बे के लोहा व्यापारी राम नरेश त्यागी के घर शुक्रवार की रात चोरी हो गई। बंद घर का ताला तोड़कर चोर घर से 27 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। घटना से हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण, सीओ एत्मादपुर ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पर, चोरों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

कस्बा के खंदौली रोड नई बस्ती निवासी रामनरेश त्यागी गांव बास बोड़िया के मूल निवासी हैं। एत्मादपुर कस्बे मेंराधे राधे बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से उनकी दुकान है। वह कस्बे में लोहे का बड़े व्यापार हैं। दुकान के ऊपर ही बने मकान में परिवार समेत रहते हैं। थाने में दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि वह परिवार समेत 25 मार्च को अपने मूल गांव में पूजा कराने गए थे। घर पर ताला लगा ता। शनिवार की सुबह 9 बजे घर आए तो ताले टूटे मिले। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली थी, जिसमें रखे 27 लाख रुपये और जेवर गायब थे।
पीड़ित के मुताबिक चोर रुपये के साथ ही सोने के दो जोड़ी कंगन, हार, एक हाथफूल, दो जोड़ी झुमकी,चार जोड़ी टॉप्स, दो माला, दो मंगलसूत्र, छह अंगूठी, तीन चेन, एक जोड़ी कुंडल, पांच जोड़ी चांदी की पायल, दो करधनी16 जोड़ी बिछुआ आदि जेवर चोरी हुआ है।
विज्ञापन

सीओ एत्मादपुर रवि गुप्ता ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। घटना की जांच के साथ चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें