फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुरामपुर के 26 लोगों को किया पांच लाख के मुचलका पर पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव परशुरामपुर में वोट मांगने गए भाजपाइयों के सामने सपा का झंडा लहराते हुए विरोध करने व झंडा खींचने के मामले में पुलिस ने 26 लोगों को चिह्नित किया है। सभी को पांच पांच लाख रुपये के मुचलका पर पाबंद किया गया है। वहीं, छह के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

गांव परशुरामपुर में बृहस्पतिवार को भाजपा कुसमरा मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी समर्थकों के साथ वोट मांगने गए थे। ग्रामीणों से वोट अपील कर रहे थे। तभी सपा का झड़ा लिए कुछ समर्थक वहां आ गए और नारेबाजी करने लगे। विरोध को बढ़ता देख सभी लोग गाड़ियों में बैठकर वहां से चल दिए। इसके बाद भी कुछ ग्रामीण सपा का झंडा लहराते हुए पार्टी और सपा नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस बीच भाजपा की गाड़ियों पर लगे भाजपा के झंडे को भी सपा समर्थकों ने खींच लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गांव में गश्त कर चेतावनी दी थी। उक्त प्रकरण में अब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। वीडियो के आधार पर चिह्नित कर 26 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलका पर पाबंद किया गया है। अन्य छह लोगों के खिलाफ मिनी गुुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। कुसमरा चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें