फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंधी बारिश की तबाही में 26 खम्भे टूटे, 19 ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
बाह: आंधी से ध्वस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी बिजली विभाग की टीमें
विज्ञापन
बाह। लगातार तीन दिन हुई बारिश एवं चली आंधी से बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है। दोनों डिवीजन के 150 गांवों के लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा है। बिजली संकट के साथ ही पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। बाह और जैतपुर डिवीजन में 26 खंभे टूटे हैं, 19 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय टीमें बारिश में भी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रही। बाह डिवीजन में 19 खम्भे टूटे हैं, 18 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 50 इंसुलेटर डिस्क डैमेज हुई हैं। करीब 1 किमी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। बाह के उपखंड अधिकारी नितिन माहेश्वरी ने बताया कि सभी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शनिवार की रात जैतपुर में यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर बिजली की लाइन पर गिरा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। कस्बे की आधी आबादी अंधेरे में डूबी रही। रविवार की सुबह बिजली विभाग की टीम ने लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी। उपखंड अधिकारी शम्भूनाथ ने बताया कि बारिश और आंधी से जैतपुर डिवीजन में 7 खम्भे क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। बारिश के दौरान भी क्षतिग्रस्त लाइनों को विभाग की टीमें दुरुस्त करने में जुटी रही।
विज्ञापन


आंधी और बारिश में बिजली की क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को दुरुस्त करने में विभाग की टीमें दिन रात जुटी रही। नतीजतन 12 घंटे में ही आपूर्ति बहाल कर दी गई, विभाग को काफी नुकसान हुआ है। - शम्भूनाथ, उपखंड अधिकारी (विद्युत) जैतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें