फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने देखे कार्यालय तो 26 कर्मचारी मिले गायब, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कार्यालय खुले तो कर्मचारियों की लेटलतीफी नजर आई। विकास भवन में सुबह मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार ने उपस्थिति देखी तो 11 विभागों के 26 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी की अनुपस्थित दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

17 के बाद 21 मार्च को कार्यालय खुले। सीडीओ विनोद कुमार सुबह दस बजे विकास भवन पहुंचे। उन्होंने 15 मिनट बाद सभी कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। चेक किए तो पता चला कि 11 विभागों के 26 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इसमें पशुपालन विभाग के सर्वाधिक छह कर्मचारी शामिल हैं। अनुपस्थित मिले। नोटिस का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने अधिकारी और कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं।
यह रहे अनुपस्थित
लेखाकार किरपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक कुमारेश पांडेय, वाहन चालक रंजीत सिंह और रवि किशोर यादव, पत्रवाहक पुष्पा देवी और कनिष्ठ सहायक शैलेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी कृषि अमर सिंह, नरेंद्र कुमार शर्मा, कृष्णवीर सिंह, चतुर्थ श्रेणी गिरीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक सतीश कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। सहकारिता विभाग में वरिष्ठ सहायक सुनीता देवी, योगेश कुमार, कृषि रक्षा विभाग में सहायक विकास अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक रोहित कुमार, कनिष्ठ सहायक रॉकी और कृषि रक्षा सहायक मनीष कुमार, डीपीआरओ कार्यालय में सहायक शैलेंद्र कुमार, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में डीएमएम मनीष कुमार भारद्वाज और सत्यजीत सिंह अनुपस्थित मिले। मत्स्य विभाग में मत्स्य विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, गौरव कुमार व फिशरमैन चंद्रप्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर रजनी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में एबीटी सुषमा और दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

23 मार्च से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य
सीडीओ ने सभी कार्यालयध्यक्षों को सोमवार को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उनके कार्यालय के सभी कर्मचारी 23 मार्च से हर हाल में विकास भवन के प्रवेश द्वारा पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएं। इसी के अनुसार वेतन आहरण की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें