फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आचार संहिता उल्लंघन में 10 प्रत्याशियों संग फंसे 6,590 समर्थक, एक महीने में 25 एफआईआर

Sat, 26 Feb 2022 04:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले में नौ जनवरी से 8 फरवरी तक 25 एफआईआर दर्ज हुई हैं। सपा और बसपा जिलाध्यक्ष सहित 27 से अधिक लोग नामजद हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में 10 प्रत्याशियों, तीन जिलाध्यक्ष, तीन भाजपा नेता और 6,590 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिना अनुमति जनसभाएं, जुलूस, रोड-शो व रैलियां निकालने पर कुल 25 मुकदमे दर्ज हुए हैं। आचार संहिता तोड़ने वालों में सपा और बसपा जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा दल के संयोजक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी एवं एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने मुकदमों की विवेचना शुरू कर दी है। आरोप पत्र दाखिल किए जाएंगे। आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज मामले 9 जनवरी से 8 फरवरी के बीच के हैं। सबसे ज्यादा सात मुकदमे बाह में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के विरुद्ध दर्ज हैं। 

10 प्रत्याशियों सहित 27 लोग नामजद

सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष धीरज बघेल, भाजपा नेता रामसकल गुर्जर व राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा संयोजक विजय सुमन पर भी आचार संहिता उल्लंघन के आरोप हैं। 10 प्रत्याशियों सहित 27 से अधिक नामजद के अलावा 6,590 अज्ञात समर्थक भी मुकदमे में फंसे हैं।

उन्होंने बताया कि सपा-रालोद गठबंधन और बसपा प्रत्याशियों पर कुल 16 मुकदमे दर्ज हुए हैं जबकि भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ दो मुकदमे हैं। जिले में नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 107 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। दस फरवरी को वोट पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इन्होंने तोड़ी आचार संहिता

  • 9 जनवरी को ईदगाह में राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा दल के संयोजक विजय सुमन के सभा करने पर।
  • 15 जनवरी को बाह में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के विरुद्ध बटेश्वर में समर्थकों सहित पूजा-अर्चना करने पर।
  • 15 जनवरी को फतेहपुरसीकरी में भाजपा नेता जितेंद्र फौजदार के जनसभा करने पर।
  • 19 जनवरी को पिनाहट में भाजपा नेता सुग्रीव सिंह पर, दूध के प्लांट पर 250 समर्थकों के साथ सभा करने पर।
  • 23 जनवरी को इरादतनगर में बसपा प्रत्याशी शैलू जादौन पर बिना अनुमति जनसभा आयोजित करने पर।
  • 24 जनवरी को बाह में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा द्वारा वाहन रैली निकालने पर।
  • 24 जनवरी को जैतपुर में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा द्वारा वाहन रैली निकालने पर।
  • 24 जनवरी को चित्रहाट में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा द्वारा वाहन रैली निकालने पर।
  • 25 जनवरी को फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा व रामसकल गुर्जर पर बिना अनुमति सभा करने पर।
  • 26 जनवरी को पिनाहट में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा व रामबृज पर बिना अनुमति जनसभा करने पर।
  • 26 जनवरी को शमसाबाद में बसपा प्रत्याशी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट व गाली-गलौज करने पर।
  • 30 जनवरी को पिनाहट में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा द्वारा बिना अनुमति जनसभा करने पर।
  • 30 जनवरी को कागारौल में रालोद प्रत्याशी महेश कुमार पर सड़क जाम कर जनसभा करने पर।
  • 31 जनवरी को बरहन में भाजपा प्रत्याशी चुनाव अभिकर्ता यतेंद्र चौधरी द्वारा भीड़ इकट्ठा करने पर।
  • 2 फरवरी को शाहगंज में बसपा जिलाध्यक्ष धीरज बघेल पर कोठी मीना बाजार में जनसभा करने पर।
  • 3 फरवरी को बाह में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा के बिना अनुमति जूलूस निकालने व सभा करने पर।
  • 5 फरवरी को बाह में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा पर बिना अनुमति रोड शो व जनसभा करने पर।
  • 6 फरवरी को खेरागढ़ में रालोद प्रत्याशी रौतान सिंह द्वारा बाइक रैली व जुलूस निकालने पर।
  • 6 फरवरी को फतेहपुरसीकरी में बसपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत द्वारा बाइक रैली निकालने पर।
  • 8 फरवरी को जैतपुर में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा द्वारा बाइक रैली व जनसभा करने पर।
  • 8 फरवरी को जैतपुर में भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह द्वारा रोड शो व जनसभा करने पर।
  • 8 फरवरी को बाह में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा द्वारा जुलूस निकाल कर चुनाव प्रचार करने पर।
  • 8 फरवरी को शमसाबाद में सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित द्वारा बाइक रैली व जुलूस निकालने पर।
  • 8 फरवरी को मलपुरा में रालोद प्रत्याशी महेश कुमार द्वारा वाहन रैली व जुलूस निकालने पर।
  • 8 फरवरी को खेरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पर रोड शो व वाहन रैली करने पर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें