फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाना घेरा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बच्चे की मौत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को गौरा नगर कालोनी के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पहले नगर निगम कार्यालय और कोतवाली का घेराव किया। इसके बाद पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी के साथ विभिन्न मांगें रखीं।
विज्ञापन


गौरा नगर कालोनी में 11 जनवरी को नगर निगम के ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बच्चे की मौत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। गांव राजपुर के प्रधान प्रतिनिधि रूप किशोर बघेल, रालोद नेता धनेंद्र अग्रवाल, सुरेश तोमर, पंडित अशोक शर्मा, याकूब कुरैशी, मुकेश, विक्रम शर्मा, राजूद्दीन, रमाकांत, वीर सिंह, राधेश्याम आदि सैकड़ों लोग नगर निगम कार्यालय में उपायुक्त के कार्यालय पहुंचे।

लेकिन संबंधित अधिकारी के न मिलने से अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी लोगों ने चुंगी चौराहे पर प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां से प्रदर्शनकारी वृंदावन कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ नगर में ट्रैक्टर ट्राली के संचालन पर रोक न लगाए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


पूर्व सभासद बादाम सिंह ने बताया कि घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। साथ ही गौरा नगर कालोनी में आज भी ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं। न पुलिस उन्हें रोक पा रही है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें