फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्षेत्र एक मोहल्ला में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। तीन युवकों द्वारा किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दोपहर बाद परिजनों के साथ थाने पहुंच कर उसने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एससी-एसटी, पॉक्सो, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को लिखापढ़ी करने के बाद आरोपी जेल भेज दिए हैें। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें