फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियां एक बार फिर से हावी होने लगी हैं। सर्दी के प्रकोप के साथ ही वायरल से मरने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में भर्ती वायरल से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई, जबकि सांस और वायरल से पीड़ित तीन मरीजों को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां 23 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जबकि तीन मरीजों को गंभीर हालत के कारण रेफर किया गया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी राधेश्याम की 57 वर्षीय पत्नी विमलेश कुमारी पिछले कुछ दिनों से वायरल से पीड़ित थीं। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां उपचार के दौरान दोपहर दो बजे उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में मंगलवार को 928 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसमें 300 से अधिक मरीज संक्रामक बीमारियों से पीड़ित थे। डॉ. जेजे राम ने बताया कि विमलेश कुमारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों से कहा गया था कि उन्हें अस्पताल ले जाएं, लेकिन परिजनों ने हायर सेंटर ले जाने में देरी की, जिससे उन्हें नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


सांस के मरीज रहें सावधान
मैनपुरी। डॉ. आरके सिंह का कहना था कि अगले दो दिन सांस के मरीजों के लिए बेहतर ही खतरनाक हैं। सांस के मरीज दिवाली वाले दिन ऐसे स्थानों से दूरी बनाकर रखें जहां पटाखे आदि चलाए जा रहे हों। सांस के मरीजों को धुएं आदि से बचाव रखना होगा।

मरीज समय से उपचार लें। उपचार में लापरवाही न करें। उपचार में लापरवाही से लोगों की मौत हो रही है। यदि मरीजों को समय से उपचार दिया जाए तो उनकी जान बताई जा सकती है।
विज्ञापन

डॉ. आरके सागर सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें