फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भकार में युवक ने खुद को गोली मारी, आगरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा/खैरगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम भकार में युवक ने तमंचा से खुद को गोली मार कर ली लहूलुहान कर िलया। जानकारी होते ही परिवारीजन उसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


भकार निवासी कप्तान सिंह का 25 वर्षीय बेटा रामशंकर उर्फ रामू का परिवार के लोगों से विवाद होने पर उसने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली पेट में लगने से वो लहूलुहान हो गया। फायर की आवाज सुनकर परिजन दंग रह गए। उन्होंने बेटे को लहूलुहान अवस्था में देखा तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाए।

युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। युवक की छह माह पूर्व शादी हुई थी। एसओ फरिहा सर्वेश कुमार ने कहा कि युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी है। परिवार सूचना नहीं दी है। आगरा के किसी प्राइवेट अस्पाल में भर्ती हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें