शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को क्रोध में आकर सड़क पर फेंक दिया। इससे मासूम बस की चपेट में आने से बच गई। जिला चिकित्सालय में उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
शराबी पिता सुरेंद्र ने इस घटना को कासगंज-बरेली मार्ग पर गोरहा पुल के समीप अंजाम दिया। सायं के समय पिता शराब के नशे में था और बालिका कीर्ति उसके साथ थी। गोरहा पुल के समीप नगला हीरा में परिवार रहता है। जब लोगों ने पिता की करतूत देखी तो वह हक्के बक्के रह गए। दौड़कर ग्रामीणों ने मासूम बालिका को उठाया।
विज्ञापन
पिता के इस कृत्य को देखकर ग्रामीणों को गुस्सा आ गया और पिता की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बालिका को जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां उसके सिर से खून बह रहा था। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिता शराब पीने का आदी है। यह घटना गोरहा पुल इलाके में लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय रही। लोग पिता की करतूत को कोसते नजर आ रहे थे।
19 मार्च को एक पिता ने जला दिया था मासूम को
कासगंज। अपने ही बच्चों के लिए पिता हत्यारा बन चुके हैं। 19 मार्च को थाना ढोलना के हरसैना गांव में पिता महिपाल ने अपनी दो वर्षीय मासूम बालिका को बोरे में बंद करके कैरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। यह घटना लगातार चर्चा का विषय बनी रही।