आंधी ने बढ़ाई कसानों की धड़कन
- फोटो : अमर उजाला
एटा। शुक्रवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। जगह जगह लगे होर्डिंग गिर गए तो कहीं बिजली का तार टूट गया। इससे देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। होर्डिग गिरने से सरकारी अस्पातल का कर्मचारी रामवीर सिंह घायल हो गए।
बताते चले कि इन दिनों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। जिले में 1.46 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल है। किसान दिन रात एक कर फसल को काटने लगा हुआ है। मगर जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला है। उससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीर छा गई है। किसानों को डर सता रहा है कि कहीं ओलों के साथ बरसात हुई तो खासा नुकसान हो सकता है। हांलाकि बिजली सप्लाई बाधित जरुर हुई। जिससे नगर के कई क्षेत्रों में आधी रात के बाद ही बिजली सुचारू हो पाई।